फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 27 Apr 2015 08:36 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरुगवां में एक युवक ने रविवार रात को फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह पता लगने पर उसके घर मेें कोहराम मच गया। देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की माने तो आत्महत्या करने वाले युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी मामले को लेकर घरवालों से उसकी कहासुनी भी हो गई। इस पर गुस्सा होकर वह रविवार देर शाम घर से चला गया था। इसके काफी देर तक घर न लौटने पर उसके घरवालों ने तलाश किया, लेकिन कुछ पता न लगने पर घरवाले सुबह होने का इंतजार करने लगे।
सोमवार सुबह करीब पांच बजे गांव के लोग शौच के लिए गए तो गांव के बाहर स्थित एक पेड़ पर युवक की लाश लटकी देखकर घबरा गए। इसके बाद कई लोगों ने वहां पर पहुंचकर देखा और युवक की पहचान होने के बाद उसके घरवालों को इसकी सूचना दी। इस पर घरवालों ने शव को उतारकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस  मामले की जानकारी पुलिस को नही दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें