फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव भारती विवि ने जारी की थी फर्जी डिग्री, ऐसे खुला राज

Sat, 21 Mar 2020 11:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
मानव भारती विवि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मानव भारती विवि के फर्जी डिग्री जारी करने का अहम सुराग पुलिस को मिल गया है। राजस्थान के माउंट आबू से लाए गए कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क की जांच में एसआईटी को शिकायतकर्ता ममता को डिग्री जारी करने के सुबूत मिले हैं। इसी डिग्री के आधार पर ममता ने रोजगार अधिकारी की नौकरी हासिल की थी और जांच के दौरान डिग्री फर्जी पाई गई। उसकी नौकरी चली गई। डिग्री के संबंध में उस समय मानव भारती विवि ने खुद इसे फर्जी करार देते हुए महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, लेकिन पुलिस ने हार्ड डिस्क से रिकॉर्ड निकाल लिया है। इस रिकॉर्ड में ममता को डिग्री जारी करने की जानकारी है। 

विज्ञापन


मानव भारती विवि की जांच ममता की फर्जी डिग्री से ही शुरू हुई थी। ममता ने थाने में इसकी शिकायत की थी। विवि से एमए मनोवैज्ञानिक की डिग्री हासिल करने के बाद ममता ने हरियाणा में रोजगार अधिकारी का पद हासिल किया, लेकिन बाद में फर्जी डिग्री की शिकायत होने पर जब विभाग ने जांच की तो विवि प्रबंधन ने ऐसी डिग्री जारी होने से इंकार कर दिया। इसके बाद ममता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें नौकरी से भी हटा दिया। ममता ने धर्मपुर थाने में पुलिस पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि उसने डिग्री दो बार मानव भारती विवि में सत्यापित करवाई है।

 

विज्ञापन

पुलिस जारी रखेगी जांच : एसपी 

इसके बाद पुलिस की गठित एसआईटी ने रिकॉर्ड खंगालना शुरू किया। पहली और दूसरी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि मानव भारती का कुछ संदिग्ध रिकॉर्ड राजस्थान की माधव विवि में भेज दिया है। पुलिस ने माधव विवि में दबिश देकर वहां से दो कंप्यूटर, डिग्रियां व अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने इन दोनों कंप्यूटर की हार्ड डिस्क साइबर एक्सपर्ट की मदद से खंगाली तो उसमें ममता से जुड़ी जानकारी मिली। इसमें ममता को विश्वविद्यालय की ओर से डिग्री जारी करने का खुलासा हुआ है। 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव का कहना है कि ममता से जुड़े रिकॉर्ड कंप्यूटर से मिले हैं। उन्होंने बताया कि मानव भारती विवि ने ममता को डिग्री जारी की थी। पुलिस के पास इस अहम सुबूत के आधार पर केस मजबूत होगा। पुलिस इस मामले में छानबीन जारी रखेगी। उन्होंने बताया कि विवि के खिलाफ चार्जशीट तैयार हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें