फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: चोरी का खुलासा बाद में हुआ, पहले पकड़े गए चोर, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Fri, 20 Mar 2020 11:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • स्पेयर पार्टस की दुकान में चोरी कर भाग रहे दो गिरफ्तार 
  • डालनवाला पुलिस को शुक्रवार तड़के मिली कामयाबी
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमूमन पुलिस घटना के बाद चोरों को पकड़ती है। लेकिन, देहरादून में रात में होने वाली प्रभावी चेकिंग में पुलिस ने पहले ही चोरों को दबोच लिया। सख्ती पर आरोपियों ने मुंह खोला तो सीएमआई चौक पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान में चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि रोजमर्रा की तरह बृहस्पतिवार रात भी पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच डालनवाला थाने की गश्ती टीम के सिपाही मुकेश जोशी और मुकेश रावत ने डीआईएस स्कूल के पास से दो संदिग्ध युवक सजर अब्बास उर्फ मल्लू और मोहम्मद नजर निवासी संजय कालोनी को रोक लिया।

देर रात घूमने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने सीएमआई चौक स्थित न्यू बाबा स्पेयर पार्टस में चोरी की बात स्वीकारी। तलाशी में उनके पास से एक लाल थैली में सिक्के और नगदी बरामद हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे की चोरी

एसपी चौबे ने बताया कि उसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां चोरी की पुष्टि हुई। चोर दुकान के ऊपर बने स्टोर के दरवाजे की चौखट काटकर अंदर दाखिल हुए। दुकान से चुराई गई दो बैटरी, इंजन आयल के 13 डिब्बे, साइड मिरर के 10, 11 आउटर रिम, दस कलच वायर और 2260 रुपये की नगदी बरामद हुई है। आरोपी यह सामान कट्टे में भरकर झाड़ियों में छिपा आए थे।

निशानदेही पर माल बरामद कर लिया गया है। उसके बाद दुकान मालिक विनीत कथूरिया को मौके पर बुलाया गया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सजर अब्बास और मोहम्मद नजर का चालान कर दिया गया है। दोनों आरोपी पूर्व में विनीत कथूरिया के यहां काम कर चुके है। इस कारण उन्हें दुकान में प्रवेश करने की सटीक जानकारी थी। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। 

स्मैक की तस्करी में स्कूटी सवार गिरफ्तार
देहरादून। नेहरू कालोनी की बाईपास चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार युवक को 8.3 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक का नाम फारुख निवासी राजीव नगर बताया गया है। एनडीपीएस में चालान करने के साथ स्कूटी को सीज कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें