फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स को तमाचा जड़कर हो गया फरार

Wed, 28 May 2014 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां के सरकारी रेफरल अस्पताल में मंगलवार रात्रि एक व्यक्ति ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स को थप्पड़ मार दिया और फरार हो गया। बुधवार को आरोपी की गिरफ्तारी न होने से अस्पताल स्टाफ ने हड़ताल कर दी और पूरा दिन माहौल तनावपूर्ण रहा और हंगामा होता रहा।
विज्ञापन


अस्पताल में उपचार और अन्य कार्यों के लिए आए लोगों को भी लंबा इंतजार करना पड़ा। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने पर धारा 353 तथा 332 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी अमित कुमार निवासी गांव मूंदला का बेटा इसी अस्पताल में एडमिट है।

नशे में धुत था आरोपी

आरोप है कि मंगलवार रात्रि वह नशे की हालत में अस्पताल पहुंचा और वार्ड 15-16 में अन्य बिस्तर पर लेटे मरीज की देखभाल कर रही एक युवती को थप्पड़ मार दिया। शोर-शराबा सुनते ही ड्यूटी पर तैनात नर्स जब मामले को जानने के लिए अपने कमरे से बाहर निकली तब उस व्यक्ति ने नर्स को भी नहीं बख्शा और थप्पड़ मारकर फरार हो गया।

शिकायत पर बीएमओ डा. विनोद चोधरी ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचित किया। बुधवार सुबह आरोपी के न पकड़े जाने के विरोध में अस्पताल के सभी वर्गों के स्टाफ ने कामकाज छोड़कर हड़ताल आरंभ कर दी।

सारे स्टाफ ने बीएमओ कार्यालय में पहुंच कर विरोध प्रकट किया और अस्पताल परिसर में सुरक्षा गार्ड की तैनाती तथा आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

आश्वासन के बाद काम पर लौटे

बीएमओ के आश्वासन के बाद सभी काम पर लौटे। बीएमओ डा. विनोद चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रात को ही पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया था। इस सारे मामले से सीएमओ को भी अवगत करवा दिया गया है। अस्पताल में रोगी कल्याण समिति के माध्यम से सुरक्षा गार्ड तैनात करने का प्रावधान तो है, लेकिन नगरोटा बगवां अस्पताल की आरकेएस के पास सुरक्षा गार्ड रखने के लिए धन का अभाव है।

उधर, इस प्रकरण के बाद बुधवार को अस्पताल में उपचार और अन्य कामों के लिए आए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगरोटा बगवां पुलिस थाना प्रभारी इंद्र सिंह मंडियाल ने बताया कि आरोपी व्यक्ति की तलाश में सुबह जब एएसआई नरेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम उसके घर पर गई तो पता चला कि वह टांडा मेडिकल कॉलेज में दाखिल हो गया है। पुलिस टीम टांडा मेडिकल कॉलेज गई है। जब आरोपी व्यक्ति को छुट्टी होगी, उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें