फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की बाड़बंदी करते व्यक्ति की हत्या, भतीजा गिरफ्तार, दो महिलाओं को हिरासत में लिया

Sat, 20 Jul 2019 05:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उपमंडल की बहरी पंचायत के रथौन गांव में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने मृतक के भतीजे को गिरफ्तार किया है। वहीं रिश्तेदार दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक श्याम सिंह की पत्नी ब्यासा देवी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह अपने पति श्याम सिंह के साथ खेत में बाड़ लगा रही थी। वह शाम का खाना बनाने घर आ गई। खेत में बाड़ लगाने का काम जारी था।

लेकिन जब देर शाम साढ़े आठ बजे तक पति घर नहीं लौटा तो वह तलाश में खेत पहुंच गई। वहां पर पति बेसुध हालत में था। उसके चिल्लाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जांच पर श्याम सिंह को मृत पाया। महिला ने आरोप लगाया कि बाड़ लगाने को लेकर रिश्तेदारों के लिए जमीन विवाद था।
विज्ञापन


रिश्ते में भतीजे विपिन और दो अन्य रिश्तेदारों ने उसके पति की हत्या की है। वहीं शिकायत मिलने पर धर्मपुर थाना प्रभारी सूरम सिंह धीमान के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए गए। आरोपी भतीजे विपिन (38) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं दो अन्य महिलाओं को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। मंडी पुलिस अधीक्षक गुरुदेव चंद शर्मा ने बताया कि आईपीसी की धारा 302, 504, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें