फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली का हालचाल पूछने आए जीजा की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
साली का हालचाल पूछने आए जीजा को साली के ससुर ने धुनाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना नालागढ़ चिकित्सालय की है। नालागढ़ निवासी सत्यावान अपनी साली से मिलने चिकित्सालय पहुंचा। साली को बेटा हुआ था।
विज्ञापन


जिस समय सत्यवान वहां पर खाना लेकर पहुंचा तो उस समय महिला का पति संजीव कुमार व ससुर मंजीत सिंह भी थे। सत्यवान के साथ पत्नी भी साथ थी। सत्यवान को देखकर संजीव अपनी पत्नी से कहने लगा कि वह उसके साथ घर चले। अब यहां पर उसकी बहुत खातिरदारी हो गई। अब वह मायके नहीं जाएगी। अगर नहीं गई तो बेटे को वह अपना नाम नहीं देगा।
विज्ञापन

साली के घर न जाने पर हुआ विवाद

इस पर महिला ने कहा कि कुछ दिन मायके में रहने के बाद वह ससुराल जाएगी। जिस पर संजीव अपनी पत्नी को घसीटने लगा। इस पर सत्यवान ने उसे रोका कि  दो दिन पूर्व उसका बच्चा हुआ है इसलिए उसके साथ ऐसा व्यवहार न करें। अभी वह घसीट ही रहा था कि संजीव के पिता मंजीत ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

उसे लातों व मुक्कों से पीटना शुरू कर दिया। वहां पर पड़े मेज उठाकर उस पर मारा जिससे उसे चोटें पहुंची। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। डीएसपी खजाना राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने धारा 324, 322 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें