फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्कवरी चैनल का अधिकारी बनकर ठगने वाला गिरफ्तार

Tue, 10 Nov 2020 04:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के कुल्लू में पुलिस ने डिस्कवरी चैनल का नकली अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले शातिर को पकड़ा है। आरोपी फर्जी मैसेज भेजकर लोगों के साथ ठगी करता था। इसने मनाली में एक डिलीवरी ब्यॉय से 30 हजार रुपये की ठगी की थी। इसके बाद डिलीवरी ब्यॉय ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी। जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार को शातिर दबोचा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले अपना नाम अरविंद बताया। लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी का असली नाम सौरव मित्रा (30), पुत्र सुब्रत मित्रा निवासी जिला नाडिया, पश्चिम बंगाल साइबर क्राइम का मास्टर माइंड है। उसने बिहार में एक लड़के के साथ 8 लाख रुपये की ठगी की है। वह अपने आपको डिस्कवरी चैनल का कर्मचारी बताकर ठगी करता था। इसने शिमला में डिस्कवरी चैनल के लिए धोखाधड़ी से शूटिंग की।

विज्ञापन


उन लोगों से साढ़े तीन लाख की ठगी की। किन्नौर के भी कुछ लोगों के साथ 4.5 लाख की ठगी की है। बिहार के गया में भी इसने ठगी को अंजाम दिया था। मनाली में 10000 रुपये महीना कमरे का किराया देकर रह रहा था। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ तीन एफआईआर पहले भी दर्ज की जा चुकी हैं। अब पुलिस थाना मनाली में इसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के पास एक बोलेरो, छह सिम कार्ड, 2 मोबाइल, 1 पेन ड्राइव, 6 पास बुक, 2 चेक बुक, 3 एटीएम, अरविंद नाम का एक फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया है। फर्जी आधार कार्ड इसने चंडीगढ़ से बनवाया हुआ था। उन्होंने कहा कि आरोपी से कड़ी पूछताछ चल रही है। अगर कोई इस तरह की ठगी करता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें