फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर गई महिला के घर से लाखों के आभूषण और 60 हजार रुपये चोरी

Wed, 20 Nov 2019 10:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

शहर में चोरी की घटनाएं स्मार्ट पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही हैं। भट्ठाकुफर में चोरों ने हजारों की नकदी और लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर लिए। घर की महिला सुबह मंदिर गई थी। शाम करीब तीन बजे वापस आई तो घर के ताले टूटे थे। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। शातिर अंदर से करीब साठ हजार की नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर गए थे। शिकायत के आधार पर थाना ढली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस को दी शिकायत में सुषमा ने बताया कि सुबह 11 बजे मंदिर के लिए गई थी। करीब तीन बजे घर लौटी तो क्वार्टर के ताले टूटे पड़े थे। नकदी के अलावा एक डायमंड की अंगूठी, मंगलसूत्र, कड़े समेत एक जोड़ी बालियां अंदर से गायब थी। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी जल्द की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन

चोरों के आगे छोटे पड़ गए स्मार्ट पुलिस के लंबे हाथ

शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्मार्ट पुलिस हर बार दावा करती है कि चोर जल्द गिरफ्त में होंगे, लेकिन पुलिस के लंबे हाथ शातिरों के आगे छोटे पड़ गए हैं। कुछ मामले तो ऐसे हैं, जिनमें शिकायतकर्ताओं ने रिपोर्ट ही दर्ज नहीं करवाई। अधिकतर मामलों में पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई है।

20 सितंबर : बीसीएस मंदिर में चोरी की वारदात हो चुकी है। 
21 अक्तूबर :  घोड़ा चौकी से पिकअप चोरी। 
15 अक्तूबर : लोअर खलीनी से करीब 50 हजार की नकदी और आभूषण चोरी। 
11 अक्तूबर :  कनलोग की एक महिला का पर्स चोरी हो गया। गहने और नकदी साफ। 
6, 8 अक्तूबर : ढली और लक्कड़ बाजार में शातिरों ने तीन अलग-अलग मकानों से लाखों के आभूषणों समेत हजारों की नकदी उड़ा ली। 
16 नवंबर : संजौली में दो मकान में सेंध लगाकर करीब चार लाख के आभूषण समेत 23 हजार की नगदी पर हाथ साफ। 
13 नवंबर : न्यू शिमला में महिला अधिवक्ता के क्वार्टर से करीब 30 हजार गायब। 
5 नवंबर : संजौली से गाड़ी उड़ा ले गए शातिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें