फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहसबाजी के बाद महिला ने लगा लिया फंदा

Wed, 17 Dec 2014 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर के तहत गोबिंदसागर पार बसे ऋषिकेष क्षेत्र के कोठी बैहलग गांव की एक विवाहित महिला ने फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। बताया जा रहा है कि सोमवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


अचानक गुस्से में आकर महिला ने अपने कमरे में जाकर सीलिंग पर फंदा लगा दिया। हालांकि, पति ने उसे सीलिंग से निकाल भी दिया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोबिंदसागर झील के उस पार बसे ऋषिकेष इलाके कोठी बैहलग गांव की महिला उर्मिला देवी (31) ने सोमवार रात अपने कमरे की सीलिंग से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह पुलिस को मामले की सूचना दूरभाष पर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस को दिए बयान में महिला के पति पवन कुमार ने कहा है कि सोमवार रात वह घर गए तो उसका पत्नी के साथ मामूली झगड़ा हो गया। इसके बाद तैश में आकर वह अपने कमरे में गई और फंदा लगा दिया।

एसएचओ सदर स्वयं मौके पर पहुंचे और छानबीन की। उन्होंने कहा कि इस मामले में मायके और ससुराल वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। डीएसपी हैडक्वार्टर प्रताप सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें