फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में टल्ली मजदूरों में खूनी संघर्ष, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरों के बीच हुई आपसी लड़ाई में एक मजदूर ने दूसरे के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। नशे में दोनों के बीच बहसबाजी हो गई थी। मामला हिमाचल के सिरमौर के ददाहू इलाके का है। यहां दो मजदूरों के बीच हुई आपसी लड़ाई में एक मजदूर ने दूसरे के सिर पर लोहे की रॉड (झब्बल) से वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पराड़ा पंचायत के बागिल गांव में सड़क निर्माण का कार्य कर रहे दो मजदूरों के बीच नोंकझोंक कातिलाना हिंसा में बदल गई। सूचना मिलते ही वीरवार सुबह डीएसपी मुख्यालय प्रताप सिंह और रेणुका थाना प्रभारी देवानंद गुलेरिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को रेणुका के समीप संगड़ाह चौक से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नशे की हालत में हुई थी कहासुनी

पुलिस के अनुसार, पराड़ा पंचायत के बागिल गांव में ठेकेदार के मजदूर सड़क निर्माण के कार्य में लगे हुए थे। बुधवार देर रात को दो मजदूरों के बीच शराब के नशे में कहासुनी हो गई। इस पर संगड़ाह के बड़ग गांव निवासी सतपाल ने नाहन के समीप शंभूवाला गांव निवासी शेलेंद्र सिंह (34) के सिर पर झब्बल से वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया।

दूसरे मजदूरों की सहायता से उसे गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी सतपाल वारदात को अंजाम देकर रात को ही वहां से फरार हो गया था। उसे वीरवार को रेणुका पुलिस ने संगड़ाह चौक से गिरफ्तार किया। डीएसपी मुख्यालय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें