कुल्लू जिला की पार्वती घाटी के दुर्गम क्षेत्र पीनसु थाच में कुल्लू पुलिस ने चरस माफिया पर बड़ी कार्रवाई की है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह की अगवाई में मौके से करीब तीन किलो चरस, 7 बोरी चरस का बीज बरामद किया है।
पुलिस ने इस मामले में 13 स्थानीय और 18 नेपाली मजदूर गिरफ्तार किए हैं। घाटी में चरस माफिया पर हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि खराहल घाटी होकर लगभग 20 km पैदल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सेटेलाइट की मदद से चरस माफिया के ठिकाने पर चढ़ाई की है। इस इलाके से पहले भी चरस तस्करी की बढ़ी शिकायतें सामने आ चुकी है।
अब पुलिस की इस बड़ी कामयाबी से जिले में चरस तस्करी के दूसरे मामलों से भी पर्दा हट सकता है। पुलिस ने शुक्रवार रात 12 बजे के बाद यह छापेमारी की है।