हिमाचल प्रदेश के मंडी के करसोग में अंबाला के कारोबारी से बिना बिल के 57.50 लाख के आभूषण बरामद किए गए हैं। इस पर 3.65 लाख का कर और जुर्माना लगाया है। कारोबारी ने इसका भुगतान मौके पर ही कर दिया। रात को बस से करसोग पहुंचा कारोबारी सीधा बाजार की ओर गया। इसके हाथ में दो बैग थे। टीम ने शक के आधार पर कारोबारी का पीछा किया। कारोबारी के दोनों बैगों की तलाशी ली गई। इस दौरान बैग से करीब 850 ग्राम सोने और 14 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए गए। कारोबारी आभूषणों का बिल नहीं दिख सका।