पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने और सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में विजिलेंस ने एक जेई, पूर्व महिला प्रधान और तकनीकी सहायक के खिलाफ नाहन की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। मामला सिरमौर जिले की ठोंठा जाखल पंचायत से जुड़ा है। 2012 के इस मामले में तत्कालीन महिला पंचायत प्रधान, बीडीओ कार्यालय के जेई व तकनीकी सहायक के खिलाफ यह चार्जशीट दायर हुई है। आरोप है कि पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर तत्कालीन पंचायत प्रधान ने जेई व तकनीकी सहायक के साथ मिलकर तकरीबन पांच लाख रुपये की धनराशि का गबन किया। उस दौरान विकास कार्यों में गड़बड़ी की आशंका को लेकर इसकी शिकायत विजिलेंस से की गई थी। लिहाजा, विजिलेंस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर की।