फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम काटते पकड़ा गया आईटीबीपी का जवान नौकरी से बर्खास्त

Tue, 26 Nov 2019 05:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरी(रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के जिला किन्नौर के पूह खंड की मूरंग पंचायत में बीते शनिवार को एटीएम को काटते पकड़ा गया आईटीबीपी का कांस्टेबल संदीप कुमार नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। आईटीबीपी की 19वीं बटालियन सराहन के कमांडेंट अभय चंद ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बल के अनुशासनहीन कर्मियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और आपराधिक मानसिकता वाले कर्मियों की अलग से पहचान की जा रही है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। मामले की निष्पक्ष एवं कड़ी जांच के लिए वाहिनी के अधिकारियों द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें