उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के गांव घनोरा की रहने वाली गुड़्डो देवी अपनी ननद राज कुमारी के साथ फैक्टरी से छुट्टी कर वापस कमरे पर लौट रही थी। इस दौरान राज कुमारी के देवर व पति ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
राजकुमारी का पति पपू व देवर प्रेम शंकर ने पहले उसके सिर पर कांच की बोतल से वार कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। उसके बाद उसके सिर पर करीब 20 किलो पत्थर मारा जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई।
महिला को इलाज के लिए ईएसआईसी अस्पताल काठा ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।