फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर सेल्फी पोस्ट करना महंगा पड़ा

Thu, 24 Jul 2014 03:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जब से मोबाइल पर सेल्फी लेने के ट्रैंड ने जोर पकड़ा है तब से लोगों के उपर सेल्फी लेने का शौक सवार हो गया है। महिलाओं के लिए तो सेल्फी एक पसंदीदा शौक बन गया है।
विज्ञापन


फैशन परस्त महिलाए सेल्फी लेने के बाद उसे सोशल वेबसाइट पर पोस्ट कर लोगों की वाहवाही लूटती हैं।

लेकिन इसी तरह की एक महिला को सेल्फी का शौक बहुत महंगा पड़ गया। इस महिला ने अपनी सेल्फी लेकर फेसबुक पर लगा दी कि उसे जेल की हवा खानी पड़ी।

बुटिक से चुराए कपड़ों में लिया सेल्फी

न्यू यार्क पोस्ट के अनुसार पश्चिमी फ्रेंकफर्ट की एक 27 वर्षीय महिला डेनीले सेक्टॉन ने जुलाई के शुरू में अपनी खुद की खींची तस्वीर (सेल्फी) फेसबुक पर पोस्ट की।

इस तस्वीर में हालांकि कुछ भी गलत नहीं था, लेकिन जिन कपड़ों में यह फोटो खींची गई थी, वे एक बुटिक से चुराए गए थे।

11 जुलाई को पश्चिमी फ्रेंकफर्ट के मोर्टीज बुटिक से कुछ कपड़े चुराए गए थे जिनमें चीते की खाल जैसी डिजाइन थी। इसी ड्रेस में इस महिला ने अपनी तस्वीर फेसबुक पर डाली थी।
विज्ञापन

फेसबुक पर दोनों पोस्ट से हुआ खुलासा

वहीं दूसरी तरफ, बुटिक के सह-मालिक केर्ट विलियम्स ने भी फेसबुक पर अपने चुराए गए कपड़ों के बारे में एक पोस्ट डाली थी।

जब लोगों ने ऐसे ही कपड़ों में इस महिला की तस्वीर देखी, तो उन्होंने विलियम्स को इस बारे में जानकारी दी।

बस फिर क्या था, विलियम्स ने डेनीले सेक्टॉन की सेल्फी देखी और पुलिस को इस बारे में बताया। बाद में सेक्टॉन को गिरफ्तार कर लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें