फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: लापता लड़की को ढूंढने पहुंची जम्मू पुलिस ने चंबा के किहार में दागे आंसू गैस के गोले

Fri, 03 Dec 2021 10:45 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, चंबा (शिमला)

सार

बताया जा रहा है कि कुछ माह पूर्व जलाड़ी का युवक जेएंडके की एक नाबालिग को अपने साथ भगा कर ले आया। जिसकी तलाश के सिलसिले में पुलिस बल गांव में पहुंचा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक गुमशुदा का पता नहीं लग पाया है। गुमशुदा लड़की के अभिभावकों ने उच्च न्यायालय जम्मू कश्मीर में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
जम्मू की डोडा पुलिस ने गुरुवार रात को की कार्रवाई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर से सटे चंबा जिले के किहार के जलाड़ी गांव में देररात माहौल तनावपूर्ण हो गया। छह महीने से लापता लड़की की तलाश में पहुंची जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गांव में आंसू गैस के गोले दाग दिए। जम्मू-कश्मीर पुलिस के 35 जवान पहुंचे थे। पुलिस जवान गांव में दाखिल हुए तो स्थानीय लोगों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में बहसबाजी बढ़ गई। पूरा गांव इकट्ठा हो गया। इससे पहले कि पुलिस टीम लड़की तक पहुंच पाती, ग्रामीणों के साथ गहमागहमी हो गई।

विज्ञापन


माहौल इतना बिगड़ गया कि पुलिस जवानों ने ग्रामीणों से बचने के लिए गांव में आंसू गैस के गोले दाग दिए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गांव में जाने से पहले किहार थाना में सूचना नहीं दी। यह भी माहौल बिगड़ने का कारण बना। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग शोर सुनकर गांव में एकत्रित हो गए। घटना की सूचना मिलने पर किहार थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को किहार थाने में बुलाया और यहां समझौता करवाया। ग्रामीणों से गुमशुदा की तलाश करने में पुलिस की मदद करने को कहा गया।
बताया जा रहा है कि कुछ माह पूर्व जलाड़ी का युवक जम्मू-कश्मीर की एक नाबालिग को भगाकर लाया था। इसकी तलाश के लिए पुलिस गांव में पहुंची। 

पुलिस के अनुसार अभी गुमशुदा का पता नहीं लगा है। गुमशुदा लड़की के अभिभावकों ने उच्च न्यायालय जम्मू-कश्मीर में शिकायत दर्ज करवाई है। न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस उसे तलाश करने चंबा पहुंची थी। पुलिस के साथ लड़की के परिजन भी मौजूद थे। चंबा पुलिस भी जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन


पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष योगराज ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस को लोगों को साथ में लेकर ही अपना अभियान चलाना चाहिए। बिना सूचना कार्रवाई से लोग भयभीत हुए हैं। इससे गांव का माहौल खराब हुआ। पुलिस अधीक्षक चंबा अरुल कुमार ने बताया कि किहार थाना में सूचना दिए बिना जम्मू-कश्मीर पुलिस जलाड़ी गांव में गुमशुदा को तलाश करने पहुंची थी। इससे ग्रामीणों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। चंबा पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर हालात पर काबू पाया। लोगों से अपील की है कि मामले में सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह न फैलाएं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें