करीब डेढ़ माह पहले पांवटा के वार्ड-5 में शिक्षिका की बेरहम हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में करीब डेढ़ माह पहले पांवटा के वार्ड-5 में शिक्षिका की बेरहम हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में दिल्ली के एक हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 14 मार्च को आरोपी ने शिक्षिका पर लूट के इरादे से हमला किया था।
सिर पर पत्थर मारा, इसके बाद बेहोशी की हालत में दुराचार भी किया। आरोपी इससे पहले हत्या प्रयास के आरोप में तिहाड़ जेल से भी सजा काट चुका है। आरोपी के गुनाहों की लिस्ट काफी लंबी है। हत्या के आरोपी किशोर छेत्री (25) उर्फ विक्की उर्फ राबर्ट उर्फ नानू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी सौम्या ने पत्रकार वार्ता में इसका खुलासा किया। 14 मार्च को वार्ड-5 पांवटा की यमुनांचल कॉलोनी में निजी स्कूल की शिक्षिका की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस को इस मामले में लूट और दुराचार के बाद हत्या की आशंका थी।