फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के दो युवक 1.464 किलो चरस सहित गिरफ्तार

Sun, 07 Mar 2021 08:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने कुल्लू जिले के बजौरा में हरियाणा के दो युवकों को एक किलो 464 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने शनिवार रात को नाका लगाया हुआ था। बस की तलाशी के दौरान इन युवकों से नशे की यह खेप बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगामी छानबीन में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक भुंतर पुलिस की एक टीम ने बजौरा में शनिवार रात को नाका लगाया था। 

विज्ञापन


इस दौरान रात करीब 9:45 पर भुंतर की तरफ आ रही एक बस एचआर 68बी 2037 को तलाशी के लिए रोका गया। बस में बैठे हुए दो युवकों पर पुलिस को शक हुआ। जबकि इनकी तलाशी ली गई तो अमित कुमार उम्र 32 साल, निवासी गनौर जिला सोनीपत हरियाणा और विक्रम दहिया उम्र 30 साल, निवासी हलालपुर जिला सोनीपत हरियाणा के कब्जे से एक किलो 464 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने यह चरस कहां से लाई थी। इसे कहां लेकर जा रहे थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

विजिलेंस ने कुल्लू के फोजल में पकड़ी पौने दो किलो चरस
पतलीकूहल के फोजल में विजिलेंस कुल्लू की टीम ने मंडी जिले के दो व्यक्तियों से पौने दो किलो चरस पकड़ी है। विजिलेंस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि फोजल इलाके में कुछ लोग चरस की खेप लेकर आ रहे हैं। टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नाका लगाया। शनिवार रात को फोजल में विजिलेंस टीम ने सामने से दो लोगों को आते देखा।
विज्ञापन


विजिलेंस टीम ने जब इनकी तलाशी ली तो आरोपी आरोपी महेश कुमार और ढाले राम निवासी बालू, तहसील औट (मंडी) के कब्जे से एक किलो 910 ग्राम चरस बरामद हुई। विजिलेंस कुल्लू के डीएसपी अजय कुमार ने कहा कि मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें