फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर के डर से नदी में कूद गई विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के सुन्नी क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने पीछा कर रहे ससुर के खौफ से उफनती सतलुज नदी में छलांग लगा दी। 19 साल की कृष्णा देवी पंदोआ के पास नदी में कूदी है। वह पैदल थी और ससुर कार से पीछा कर रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही तेज रफ्तार कार कृष्णा के पास पहुंची, उसने छलांग लगा दी। अब तक कृष्णा का कहीं पता नहीं चल पाया है। उसके ससुर घनश्याम वर्मा को पुलिस ने करसोग में पकड़ लिया है।

थाना सुन्नी पुलिस ने कृष्णा के पति कुलदीप वर्मा की शिकायत पर मुकदमा कायम कर दिया है। कृष्णा का पति ड्राइवर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी ससुर को किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक कृष्णा की शादी गांव चराई करसोग के कुलदीप वर्मा के साथ कुछ माह पहले हुई। कृष्णा निरमंड की रहने वाली है। मंगलवार को वह मायके जाने के लिए तैयार हुई लेकिन उसका ससुर मना करता रहा।

इसी बात पर घर में विवाद हुआ। बुधवार सुबह कुलदीप ने अपने पिता को मनाया और कहा कि कृष्णा को कुछ दिनों के लिए मायके जाने देते हैं। इस पर घनश्याम बेटे और बहु को लेकर कार में लूहरी की ओर जाने लगे।

यहां से कृष्णा को निरमंड के लिए बस लेनी थी। लेकिन लूहरी पहुंचने से पहले ही उन्हें पता चला कि बस निकल चुकी है। लेकिन कृष्णा घर जाने की जिद्द करने ली। इस पर कुलदीप कृष्णा के साथ कार से उतर गया। कृष्णा पैदल ही लूहरी की तरफ चल पड़ी। जब वह काफी आगे निकल गई, तब उसका ससुर अकेले ही कार में तेज रफ्तार से आया।

उसे अपनी ओर आता देख कृष्णा ने सतलुज में छलांग लगा दी। घटनास्थल पर तीन चश्मदीद थे, जिन्होंने उसे छलांग लगाते देखा। एएसपी ग्रामीण संदीप धवल ने कहा कि आरोपी ससुर घनश्याम को गिरफ्तार कर लिया है। कृष्णा की तलाश की जा रही है। पुलिस हर पहलू पर तफ्तीश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें