फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद भूत बनकर तंग न करें चाचा, इसलिए हाथ-पैर में ठोंक दी कीलें

Fri, 17 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
हत्या के बाद कहीं चाचा भूत बनकर परेशान न करें, इसके लिए हत्यारों ने उसके हाथ पैरों पर कीलें ठोंक दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हत्या के बाद कहीं चाचा भूत बनकर परेशान न करें, इसके लिए हत्यारों ने उसके हाथ पैरों पर कीलें ठोंक दी। मामला हिमाचल के हमीरपुर का है। यहां भोटा के साथ लगते नाले टियाले दा घाट में पहले भतीजे और उसके दोस्त ने अपने चाचा को मौत के घाट उतारा।
विज्ञापन


उसके बाद चाचा के चेहरे को जला दिया और हाथ-पैर में कीलें ठोंक दीं। पुलिस पूछताछ में आरोपी भतीजे कर्ण सिंह ने इसका हैरतअंगेज खुलासा किया। कर्ण सिंह का कहना है कि गांव में प्रचलन है कि अगर किसी अविवाहित की मौत हो तो उसके पांव और माथे पर कीलें ठोंकनी पड़ती हैं।

ताकि बाद में परिजनों को वह भूत बनकर तंग न करे। पुलिस ने भोटा के पास पुल के नीचे मिले शव के मामले की गुत्थी चार दिन में सुलझाने में कामयाबी हासिल की है। हत्या के मामले में आरोपियों से पुलिस ने सख्त पूछताछ की तो कई सनसनीखेज खुलासे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा ने की थी बहू से जबरदस्ती करने की कोशिश

रिश्तों को तार-तार करते हुए पहले चाचा ने अपनी बहू से शारीरिक रिश्ते बनाने का प्रयास किया। - फोटो : Demo pic
रिश्तों को तार-तार करते हुए पहले चाचा ने अपनी बहू से शारीरिक रिश्ते बनाने का प्रयास किया। वहीं चाचा की छेड़खानी से तंग भतीजे ने उसे दर्दनाक मौत दे दी। चाचा को मौत के घाट उतारने से पहले भतीजे और उसके दोस्त ने चाचा के साथ बैठकर शराब का सेवन किया।

शराब के नशे में जब चाचा खूब टल्ली हो गया तो उसे मौत के घाट उतार दिया गया। अब आरोपी भतीजा अपने दोस्त के साथ सलाखों के पीछे है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने ये सारे खुलासे किए।

आरोपियों ने बताया‌ कि चाचा के कपड़े उतारे और अर्धनग्न अवस्था में छोड़ दिया। मृतक की पहचान न हो, इसके लिए कपड़े से चेहरे को जला दिया। कर्ण ने पत्थर से प्रेमराज के सिर और पैरों में कीले ठोंक दीं। उधर, एडिशनल एसपी हमीरपुर डा. शिव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें