कृषि विज्ञानी प्राकृतिक खेती और जैविक खेती में ही फर्क नहीं कर पा रहे: आचार्य
आचार्य देवव्रत ने कहा कि कृषि विज्ञानी प्राकृतिक खेती और जैविक खेती में ही फर्क नहीं कर पा रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती की तरह ही जैविक खेती भी सही नहीं है। पहले रासायनिक दवाओं और खादों वाले, अब जैविक खेती वाले किसानों को लूट रहे हैं। प्राकृतिक खेती घर में उपलब्ध सामग्री से ही की जा सकती है।