फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक शख्स नाबालिग युवती के साथ दुराचार करता रहा। यह सिलसिला कई महीने से चल रहा था। आखिरकार जब युवती गर्भवती हुई तो इसने धमकाना शुरू कर दिया। अब युवती ने परिजनों की मदद से पुलिस में केस दर्ज करवा लिया है।
विज्ञापन


मामला नंगल के रूपनगर इलाके का हैं। यहां शादी का झांसा देकर नबालिगा के साथ दुराचार कर गर्भवती करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता क्षेत्र के ही एक गांव में रहती है। युवती ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि नेपाली मूल का निवासी अविनाश राय के साथ कुछ माह पहले ही जान पहचान हुई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कई बार बनाए संबंध

उसी दौरान उसने उसे डरा धमका एवं शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने पीड़िता के ब्यानों के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर कथित आरोपी को गिरफ्तार करने की कारवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी नंगल इंसपेक्टर सतीश कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता की उम्र 17 साल 6 माह है।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर अविनाश नामक युवक के खिलाफ धारा 8, 10 एवं 376 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जबकि आरोपी की धरपकड़ को जांच तेज कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें