हिमाचल के पांवटा साहिब के साथ लगते ग्रामीण इलाके में एक व्यक्ति ने दिनदहाड़े नाबालिग लड़की के घर में घुसकर दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पांवटा पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ पोक्सो व दुराचार का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आरोपी दिनदहाड़े लड़की के मकान में घुस गया। जबरन दुष्कर्म करने के बाद आरोपी पीड़िता को यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई अमल में लाई। इस मामले में पांवटा क्षेत्र में एक नाबालिग पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायत में कहा कि वीरवार को लगभग साढ़े 11 बजे उनके घर पर आरोपी मोनू थापा बाइक लेकर पहुंचा। घर में प्रवेश कर आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर मांगा। पीड़िता ने आरोपी युवक से कहा कि उसके पास तो कोई भी मोबाइल नहीं है। इतना कहते ही आरोपी ने उसके साथ खूब मारपीट शुरू कर दी।