फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी तस्करी का भंडाफोड़, कोटखाई में शराब की 650 पेटियां बरामद

Fri, 17 Mar 2017 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/कोटखाई
विज्ञापन
एएसपी (ग्रामीण) भजन देव नेगी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
एक्सपायरी परमिट पर अंग्रेजी शराब की तस्करी करने के आरोप में चालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चालक कैंटर (ट्रक) में अंग्रेजी शराब की 650 पेटियां ले जा रहा था। इनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। कोटखाई पुलिस ने रात जब ट्रक को रोककर तलाशी ली तो इसमें विभिन्न ब्रांड की शराब मिली। 
विज्ञापन


आरोपी चालक ने जो परमिट पुलिस को दिखाया उसमें टैंपरिंग की हुई थी। परमिट 7 से 14 मार्च का था। इसमें चौदह के आखिर का चार का नौ बनाया गया था ताकि 14 की जगह इसे 19 मार्च पढ़ा जाए। पुलिस ने यह चालाकी पकड़ ली। आरोपी चालक रोहडू के बलसा गांव निवासी नितू सिंह के  के खिलाफ थाना कोटखाई में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। 

पुलिस की गिरफ्त में ट्रक आते ही शराब माफिया के हाथ पांव फूल गए। आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। यह एक संगीन मामला है। पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है कि यह शराब कहां से लोड की गई है? पुराने शराब के परमिट पर अब
विज्ञापन


तक टैंकर चालक ने कितने चक्कर लगा दिए हैं और परमिट के साथ किसने छेड़छाड़ की है। पुलिस रिमांड के दौरान यह पूछताछ भी आरोपी चालक से की जाएगी। ऐसे में आबकारी एवं कराधान महकमे की मुस्तैदी पर भी सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन

ऐसे आया मामला पकड़ में

बताया जा रहा है कि अमूमन एक परमिट को ही आधार बनाकर कई चक्कर लगा दिए जाते हैं इसमें यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि यह किसी की मिलीभगत के बिना संभव नहीं हो पाता। पुलिस की पकड़ में ऐसा ताजा मामला आने के बाद एक बार फिर से शराब

माफिया की गहरी जड़ों का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस तरह बड़े पैमाने पर की जा रही शराब की तस्करी से  राज्य सरकार को भी लाखों का चूना लगाया जा रहा है। इस कड़ी में कौन कौन लोग जुड़े हैं इसका खुलासा आने वाले दिनों में पुलिस करेगी। 

पुलिस थाना कोटखाई की टीम बुधवार रात को बाजार के समीप शिमला रोहडू मार्ग पर छोल में नाका लगा कर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान ठियोग की ओर से आ रहे एक केंटर ट्रक को जांच के लिए रोका गया तो उसमें पुलिस को अंग्रेजी शराब की 650 पेटियां

मिली।  शुरूआती जांच में सामने आया है कि शराब से भरा ट्रक ठियोग से चिडगांव के लिए जा रहा था। हालांकि चालक के इस दावे की पुलिस जांच कर रही है। 

एएसपी (ग्रामीण) भजन देव नेगी ने कहा कि आरोपी चालक का एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। शराब के परमिट में टैंपरिंग की गई है। यह शराब किसकी है और कहां से लोड हुई है इस बारे में आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है।

आबकारी एवं कराधान महकमे के सहायक आयुक्त सतीश शर्मा ने कहा कि उन्हें अभी इस मामले की जानकारी नहीं है। मामले का पता करने के बाद ही इस पर कोई टिप्पणी दे पाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें