फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मसार: शराब पीकर पुलिस वाले ने थाने में किया ड्रामा, हुआ सस्पेंड

Fri, 17 Mar 2017 10:41 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
शराब पीने के बाद ड्रामा करता पुलिस वाला - फोटो : ANI
विज्ञापन
कानून व्यवस्था को बनाए रखने वाले पुलिस कर्मी ही उसकी धज्जियां उड़ाने लगे, तो इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। राजस्थान के सिरोही से इससे ही एक जुड़ा हुआ वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक पुलिस वाले को पुलिस स्टेशन के अंदर शराब पीकर हाई ड्रामा करते पाया गया।
विज्ञापन


सार्वजनिक रूप से शराब पीने के इस वीडियो के वायरल होने के बाद उसे कथित तौर पर सस्पेंड कर दिया गया है। एएनआई के इस वीडियो में पुलिस वाला पहले तो पुलिस स्टेशन के सामने जमीन पर बैठा हुआ है। इसके बाद वो वर्दी के बिना बाकी पुलिस कर्मियों से बहस करता दिख रहा है।

वीडियो के मुताबिक वो नशे में ये भी बोल रहा है कि मैने शराब पी रखी है और दूसरों के रास्ते से हटने के लिए कह रहा है। थोड़ी देर बाद बाकी पुलिस कर्मी उसे जबरन जीप्सी में बिठा कर ले गए।
विज्ञापन

  #WATCH Sirohi(Rajasthan): Drunk policeman creates ruckus inside Police station. He has now been suspended (16.3.17) pic.twitter.com/kp9zrClmBh — ANI (@ANI_news) March 17, 2017
विज्ञापन

ग्वालियर में भी हुआ कुछ ऐसा ही

खुले में शराब पीता पुलिस कर्मी - फोटो : ANI
पुलिस वालों के शराब पीने का ऐसा ही मामला गुरुवार को भी मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया। वायरल हुए वीडियो में सभी पुलिस वाले सार्वजनिक रुप से शराब पी रहे हैं और बोतल एक-दूसरे को थमा भी रहे हैं। बेखौफ पुलिस वालों को इस बात का अंदाजा नहीं हुआ कि उनकी ये हरकत पूरे पुलिस प्रशासन की गरिमा पर सवाल खड़ा कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें