फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिषी के माया जाल में फंसी महिलाएं, गंवा बैठीं लाखों के गहने

Tue, 02 Aug 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ढोंगी ज्योतिषी के माया जाल में फंस कर महिलाएं लाखों के आभूषण गंवा बैठी। प्रदेश के ऊना जिले के हरोली के दुलैहड़ के बाद मैहतपुर की दो और महिलाएं कथित ढोंगी ज्योतिषी के माया जाल में फंस कर लाखों के आभूषण गंवा बैठी हैं। पीड़ित महिलाओं ने मैहतपुर चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति से संपर्क भी हुआ, लेकिन वह गहने लौटाने में आनाकानी कर रहा है। जानकारी के मुताबिक मैहतपुर कस्बे में एक व्यक्ति ने दुकान किराये पर ली और लोगों के हाथ देखकर उनका भविष्य बताने का कार्य करने लगा। इस दौरान मैहतपुर की दो महिलाएं ज्योतिषी के माया जाल की फंस गईं।
विज्ञापन

आभूषण वापस लेने पहुंची तो दुकान पर लगा था ताला

महिलाओं ने कथित ज्योतिषी को अंगूठियां, कंगन, चेन और मंगल सूत्र सहित अन्य सोने-चांदी के आभूषण दे दिए। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि ज्योतिषी ने यह आभूषण पूजा के बहाने अभिमंत्रित करने को लिए थे, जिससे उनकी मुश्किलें कम हो सकें। महिलाएं अगले दिन आभूषण वापस लेने पहुंची थीं, तो दुकान पर ताला लटका देखकर उनके होश उड़ गए।

इसके बाद उन्होंने मैहतपुर पुलिस को शिकायत दी है। गौरतलब है कि बीते दिनों ऐसा ही मामला दुलैहड़ गांव में हुआ था, जहां एक महिला अपने गहने गंवा चुकी है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मैहतपुर चौकी में शिकायत पहुंची है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें