फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार पर तेजधार हथियारों से हमला

Tue, 05 Sep 2017 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत मजारा बाजार में दुकानों की रखवाली कर रहे चौकीदार पर करीब चार युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। 
विज्ञापन


अज्ञात हमलावरों ने दुकान के बाहर रखी कुर्सी, दो स्कूटर सहित बिजली के मीटर भी तोड़ डाले। लहूलुहान हालत में चौकीदार को सीएचसी संतोषगढ़ के बाद हरोली अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सतीश कुमार निवासी भलाण, पंजाब ने मजारा बाजार में चार दुकानें ले रखी हैं। रखवाली के लिए उसका नौकर बबलू रात को दुकानों के बाहर सोता था।
विज्ञापन


 बबलू ने बताया कि रविवार रात भी वह दुकान के बाहर सोया हुआ था कि चार युवक नशे में धुत्त होकर आए और दुकान के बाहर रखी कुर्सी और स्कूटर को तोड़ने लगे। बबलू ने जब तोड़फोड़ का कारण पूछा, तो युवकों ने बबलू पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


हमले में बबलू के हाथ पर गहरे जख्म हुए हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल व्यक्ति के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें