फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी में रैगिंग के आरोपी चार सीनियर प्रशिक्षु डॉक्टर निलंबित, तीन गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2020 10:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
आईजीएमसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के ब्वॉयज हॉस्टल में मारपीट की घटना के बाद चार सीनियर प्रशिक्षु डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हॉस्टल में जूनियर प्रशिक्षु छात्रों को पीटने के आरोप के बाद प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई की है। अन्य छात्रों में भी प्रबंधन की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। आईजीएमसी के ब्वॉयज हॉस्टल में सोमवार देर रात सीनियर और जूनियर प्रशिक्षु छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसकी शिकायत कॉलेज प्राचार्य को मिली थी तो उन्होंने तत्काल एक जांच कमेटी बैठा दी थी। हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी दोनों पक्षों में मारपीट के साक्ष्य सामने आए हैं।

विज्ञापन


जूनियर प्रशिक्षु छात्रों की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने भी मारपीट और रैगिंग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। हॉस्टल में 2015 व 2017 बैच के सीनियर व जूनियर प्रशिक्षण छात्रों के बीच किसी बात को लेकर बहस के वह जमकर मारपीट हो गई थी। आरोप लगे थे कि सीनियर छात्रों ने जूनियर के साथ मारपीट की है। आईजीएमसी के प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि 4 सीनियर प्रशिक्षु छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने तक ये सस्पेंड रहेंगे। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि मामले में तीन प्रशिक्षु डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है। एक गाड़ी को भी कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

रैगिंग मामले में दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई: सैजल

उधर, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने कहा कि आईजीएमसी के ब्वॉयज हॉस्टल में जूनियर प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुई मारपीट और रैगिंग के कारणों का पता लगाया जाएगा। उन्हें अभी इस मामले की पूरी जानकारी नही हैं। मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री सैजल बुधवार को आईजीएमसी में न्यू ओपीडी ब्लॉक के निरीक्षण के लिए पहुंचे थ। इसके बाद वह मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने जूनियर प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुई मारपीट और रैगिंग पर चिंता जताई। 

आईजीएमसी के डॉक्टर पर कंपनी से पैसे लेने के आरोप पर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि उन्हें उस मामले की जानकारी नही है, लेकिन मामले की छानबीन करवाई जाएगी। बीते दिनों आईजीएमसी की कैंटीन में समोसे में बर्तन धोने का साबुन मामले के मामले में सैजल ने कहा कि यह वीडियो उन्होंने भी देखा है। अस्पताल की अथॉरिटी को उन्होंने इस मामले पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह चिंताजनक है, इसलिए मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें