फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार, चालक फरार

Fri, 24 Feb 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
विज्ञापन
आरोपी महिला को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर पुलिस ने एक महिला से करीब साढ़े चार किलोग्राम चरस पकड़ी है। महिला एक ऑल्टो कार में सवार थी। पुलिस ने आरोपी महिला से चरस की इस बड़ी खेप के साथ 60 हजार नकद भी बरामद किए हैं। टैक्सी को मौके पर ही छोड़ आरोपी कार चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी कार चालक की धरपकड़ को पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चरस के साथ महिला को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोपहर बाद महिला को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसएचओ भोरंज मुकेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ वीरवार सुबह जाहू-बस्सी-हमीरपुर सड़क मार्ग पर नाकाबंदी की थी।

इस दौरान सुबह साढ़े तीन बजे वैलग जंगल के पास एक टैक्सी को जांच के लिए रोका। इसमें चालक के साथ एक महिला भी थी। पुलिस ने टैक्सी चालक से गाड़ी के दस्तावेज मांगे। इसके बहाने चालक टैक्सी से निकला और साथ लगते जंगल की तरफ भाग गया। पुलिस टीम ने चालक का पीछा किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली तो कार से एक बैग बरामद हुआ। पुलिस ने बैग खोला तो इससे 4 किलो 476 ग्राम चरस बरामद हुई। साथ ही 60 हजार रुपये नकद भी मिले। पुलिस ने चरस और नकदी को कब्जे में लिया। टैक्सी में सवार महिला सीता देवी निवासी गांव सतेश डाकघर सुचैहण रोपा तहसील सैंज थाना भुंतर जिला कुल्लू को गिरफ्तार कर लिया है।

गाड़ी में पुलिस को एक टैक्सी लाइसेंस भी बरामद हुआ है। लाइसेंस सुशील कुमार पुत्र भाग सिंह निवासी हड़ेटा वार्ड नंबर चार, भोटा का है। पुलिस ने लाइसेंस के आधार पर चालक की गिरफ्तारी को टीमें रवाना कर दी हैं। आरोपी महिला से पूछताछ जारी है। उधर,

पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध का कहना है कि पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर गाड़ी और चरस को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुंदरनगर में 504 ग्राम चरस सहित दो पकड़े
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर पुलिस ने नाके के दौरान बुधवार रात परिवहन निगम की बस में सवार दो व्यक्तियों के पास से 504 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस का एक दल एसआई मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पुंघ हाइवे पर नाके पर मौजूद था।

इस दौरान कुल्लू की ओर से आई परिवहन निगम की बस को पुलिस ने जांच के लिए रोका। बस में बैठी सवारियों की तलाशी के दौरान पुलिस ने 504 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने इस मामले में जोगिंद्रनगर के घोड़ी निवासी अर्जुन ठाकुर और डल्हौजी के भलेड़ा निवासी विक्रम को हिरासत में लिया है। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें