फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाशों के फोटो, एसपी सिटी ने व्यापारियों और गार्ड से की पूछताछ      

Fri, 24 Feb 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
व्यापारी से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली रेलवे रोड पर बुधवार की रात कपड़ा शोरूम में घुसकर व्यापारी से पिस्टल और तमंचों के बल पर 2.50 लाख रुपये की नगदी लूटने वाले बाइक सवार तीनों बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने रेलवे रोड पर मकानों, दुकानों, बैंक के सीसीटीवी कैमरे की दिनभर फुटेज खंगालीं। एसपी सिटी राजेश सिंह ने शोरूम में पहुंच कर व्यापारियों के अलावा उनके गार्ड से भी घंटों घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर दिया है।      
विज्ञापन


रेलवे रोड स्थित कपड़ा शोरूम से मालिक रमेश तनेजा व उनके बेटे सचिन तनेजा से बुधवार की रात करीब 9:00 बजे बदमाशों ने गार्ड बोबी को गन प्वाइंट पर लेकर पिस्टल और तमंचों से आतंकित कर 2.50 लाख रुपये की नगदी लूटकर बाइक पर बैठकर फरार हो गए थे। तीनों बदमाशों ने मुंह पर रूमाल बांध रखा था। इन बदमाशों की तस्वीर रेलवे रोड पर स्थित रिटायर्ड प्रधानाचार्य अरुण गोयल के अलावा पटियाला बैंक, अन्य व्यापारियों के सीसीटीवी कैमरे में कैद है। 

बृहस्पतिवार को एसपी सिटी राजेश सिंह, सीओ हरिराम यादव, इंस्पेक्टर केपी सिंह ने कैमरों की फुटेज को खंगाला। एसपी सिटी ने व्यापारी बाप-बेटे के अलावा गार्ड बोबी से भी घटना के बारे में घंटों शोरूम में बैठकर पूछताछ की। लूट की घटना को लेकर व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। व्यापारियों ने एसपी सिटी राजेश सिंह से लूट की घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। एसपी सिटी ने आश्वासन दिया है।      
विज्ञापन


शोरूम के पास रेकी कर रहा था बदमाश      
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक बदमाश लाल रंग की शर्ट और नीली रंग की जींस पहने दिख रहा है। लेकिन उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। फुटेज के टाइम के मुताबिक यह अकेला बदमाश बुधवार रात 8:00 बजे से रेलवे रोड पर शोरूम के आमने आगे पीछे घूमता हुआ दिख रहा है। यह बदमाश अकेला एक घंटा पहले से रेकी कर रहा था। व्यापारियों के मुताबिक शोरूम में 15-16 कर्मचारी काम करते हैं। 8:00 बजे के बाद कुछ कर्मचारी प्रतिदिन की तरह छुट्टी कर घर चले गए थे।

घटना के समय शोरूम में 6-7 कर्मचारी बताए गए हैं। फुटेज में रेलवे रोड पर 8 बजकर 40 मिनट पर बाइक पर दो बदमाश पहुंचे। बाइक सवार दोनों बदमाशों ने अपना मुंह रूमाल से ढक रखा था। इन दोनों बदमाशों ने रेकी करने वाले बदमाश को पीछे बैठाया। बाइक पर बैठते की उसने भी रुमाल से मुंह ढक लिया था। ये तीनों शोरूम से 500 मीटर की दूरी से बाइक पर बैठकर चले थे। इसके बाद तीनों बदमाश शोरूम पर पहुंचे और लूट की घटना को अंजाम दिया।      
   
 शोरूम के बारे में सबकुछ जानकारी थी      
कपड़ा शोरूम में बदमाशों ने जिस तरीके से लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक बदमाशों को शोरूम के बारे में पहले से सबकुछ जानकारी थी। शोरूम में पहले दो बदमाश घुसे। इन बदमाशों ने सबसे पहले गेट पर खड़े गार्ड को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और एक बदमाश ने उस पर तमंचा तान दिया।

तीसरा बदमाश बाहर बाइक पर खड़ा था। दूसरे बदमाश ने व्यापारी पिता-पुत्र पर पिस्टल तान दी। इतने में बाहर खड़ा तीसरा बदमाश भी अंदर आ गया। इन दोनों बदमाशों ने व्यापारियों से 2.50 लाख रुपये की नगदी लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने सचिन तनेजा को अंदर से सीसीटीवी कैमरे की सीडीआर निकाल कर लाने को कहा। बदमाशों को पता था कि सीडीआर अंदर कमरे में है। घटना के दौरान मजदूर डरे और सहमे खड़े रहे।

कर्मचारियों से भी होगी पूछताछ      
कपड़ा शोरूम में घटना के वक्त जितने भी कर्मचारी मौजूद थे, पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। एसपी सिटी राजेश सिंह ने बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस को घटना के वक्त मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि पुलिस का शक है कि रुमाल से मुंह ढकने वाले बदमाश आसपास क्षेत्र के भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें