पुलिस ने जब गाड़ी को रोका तो दो युवक वहां से फरार हो गए, जबकि दो को पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को भी कुछ दूरी पर पकड़ लिया, जबकि मौके से फरार चौथे आरोपी को भी पुलिस ने थोड़ी देर बाद दबोच लिया।
पुलिस ने कार की चेकिंग के दौरान उसमें दो देसी कट्टे और एक पिस्टल के अलावा एक कारतूस बरामद किया। वहीं मौके पर आरोपी इन हथियारों को लेकर कोई भी वैध दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा पाए।
चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि आरोपियों के पास यह अवैध हथियार कहां से आए। इनको कहां और क्यों ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने इस दौरान विक्रम सिंह (23) पुत्र मुखत्यार सिंह निवासी वाल्मीकि मोहल्ला वीर साहब गुरुद्वारा डाकघर गुरु हर राय जिला फिरोजपुर, सोनू (23) पुत्र आशिक निवासी चेली वाला डाकघर कलौली तहसील व जिला
फिरोजपुर, गौरव (29) पुत्र चन्ना सिंह निवासी गुरु कर्म सिंह बस्ती डाकघर व तहसील गुरु हर्ष राय जिला फिरोजपुर और सुनील कुमार (22) पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी भारत नगर काशीनगर डाकघर बगदादी गढ़ बाजार फिरोजपुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने योल में नाके के दौरान चारों आरोपियों को दो देसी कट्टे और एक पिस्टल के अलावा एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। - बद्री सिंह, एएसपी, कांगड़ा।