फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में भिड़ गए दो गुट, तीन युवक हुए लहुलूहान

Wed, 14 Dec 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना क्षेत्र के गांव डंगेहड़ा में एक शादी समारोह में दो गुटों के बीच जमकर खून-खराबा हुआ। वारदात में तीन युवक घायल हुए हैं जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक ने डंगेहड़ा निवासी करीब आधा दर्जन युवकों पर हमला कर घायल करने का आरोप जड़ते हुए पुलिस को शिकायत सौंपी है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने घटना के संबंध में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मारपीट के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात डंगोली से एक बारात साथ लगते गांव डंगेहड़ा में आई थी। बारात के साथ आए डंगोली निवासी सूरज शर्मा और विशाल राणा अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए पंडाल में पहुंचे।

इसी दौरान दो युवकों ने अचानक सूरज शर्मा पर हमला कर दिया। सूरज को युवकों के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास करने पर विशाल को दो अन्य युवकों ने पकड़ लिया। जबकि एक अन्य युवक ने विशाल के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। सिर पर किए गए जोरदार वार के चलते विशाल गंभीर रूप से घायल होने के बाद बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन


इसी दौरान हमलावर युवक मौके का फायदा उठाकर पंडाल से भाग खड़े हुए। बारात में गए अन्य लोगों की मदद से विशाल और सूरज को अस्पताल पहुंचाया गया जहां विशाल को गंभीर हालत के चलते भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें