छह साल की मासूम के लिए उसका बाप ही हैवान बन गया। दरिंदगी की हदें पार करते हुए आरोपी ने मासूम से रेप कर दिया। मामला ऊना जिले का है। यहां एक गांव में कलयुगी पिता ने अपनी छह साल की बच्ची को हवस का शिकार बना डाला।
पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दुराचार की धारा एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस थाना में एक महिला ने अपनी बच्ची के साथ दुराचार करने की शिकायत दर्ज करवाई।
इसके बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्तार किया। जबकि पीड़ित बच्ची का अस्पताल में मेडिकल करवाया गया जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई है। उधर, हरोली के डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की मां की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन की जा रही है।