फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास नहीं दिया तो रॉड और लाठियों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना जिले के गांव बसोली में कार को पास न देने को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। घटना में एक कार सवार लोगों ने रॉड एवं लाठियों से हमला कर एक व्यक्ति को बुरी से जख्मी कर दिया। उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लाया गया है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बसोली में दो कार चालक पास लेने के चक्कर में आपस में उलझ पड़े और देखते ही देखते तीन व्यक्तियों ने बंटू निवासी बसोली पर रॉड एवं लाठियों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

टांग एवं सिर पर गंभीर चोंटे

मारपीट में बंटू की टांग एवं सिर पर चोंटे आई हैं। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर बंटू को हमलावरों से बचाया एवं पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंटू को ऊना अस्पताल पहुंचाया।

जहां पीड़ित के बयान दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ के लिए पीरनिगाह के तीन व्यक्तियों को ऊना थाना तलब किया। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़ित के बयान पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें