फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कुचली बाइक सवार महिला, मौत

Mon, 28 Jul 2014 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर एक महिला उस समय ट्रक की चपेट में आ गई जब वह अपने बेटे के साथ घर लौट रही थी।
विज्ञापन


महिला का सिर ट्रक के टायरों के नीचे आ गया जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा देर रात करीब आठ बजे कैंची मोड़ के समीप करमाला नामक स्थान पर हुआ। मृतक महिला मूल रूप से नालागढ़ ही रहने वाली थी।

पुलिस के अनुसार नालागढ़ क्षेत्र के गांव कटीरडू-माजरा निवासी दारा सिंह अपनी मां तृप्ता देवी के साथ बाइक पर अपनी रिश्तेदारी में स्वाहण इलाके में गए हुए थे।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

हादसे में बेटा सुरक्षित

जब वह यहां से वापस घर लौट रहे थे तो करीब आठ बजे कैंची मोड़ के पास किरतपुर की तरफ से आ रहे ट्रक नंबर एचपी-24बी-4877 के पिछले टायरों की चपेट में आ गए।

मृतक महिला की पहचान 40 वर्षीय तृप्ता देवी निवासी कटरीरडू-माजरा, डाकघर जोघों, तहसील नालागढ़ के रूप में हुई है। बाइक चला रहा मृतक का लड़का हादसे में बाल-बाल बच गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कैंची मोड़ चैक पोस्ट और स्वारघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी नयनादेवी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें