फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू को नशीली दवाइयां खिलाकर हवस का शिकार बनाता रहा ससुर

Sun, 30 Sep 2018 12:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ससुर ने अपनी ही बहू को हवस का शिकार बना डाला। मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का है। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते एक गांव की महिला ने अपने ससुर के खिलाफ उसके साथ दुराचार करने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी ससुर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस महिला का मेडिकल करवा रही है। आरोपी ससुर सरकारी कर्मचारी है। हमीरपुर के एक गांव की महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका ससुर प्रदेश से बाहर किसी सरकारी विभाग में नौकरी करता है। 

विज्ञापन

जबकि उसका पति भी बाहर नौकरी करता है। जब भी उसका ससुर घर आता तो उसे नशीली दवाइयां खिलाकर उसके साथ दुराचार करता। ससुर लंबे समय से उसका शोषण कर रहा है। उसने कहा कि वर्तमान समय में उसका ससुर घर आया था और नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश करने के बाद उसके साथ दुराचार किया।

महिला ने इसकी शिकायत शनिवार को पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज करवाई है। एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित के बयान कलमबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें