फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती के लिए रेप केस दर्ज करा फंसी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा के डबवाली शहर थाना पुलिस ने 48 घंटों के भीतर रेप का एक मामला दर्ज करने के बाद रद कर दिया है। झूठी शिकायत पर केस दर्ज करवाने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में 25 वर्षीय महिला ने शिकायत देकर आरोप लगाया था कि वह विवाहिता है। पति के साथ अनबन के चलते वह अपने माता-पिता के पास रह रही है। कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात गांव झंडाकलां के रहने वाले एक व्यक्ति से हुई थी। संबंधित व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया।

उससे कहा कि वह जिस गांव में शादीशुदा है, उसका सरपंच मेरा मित्र है। वह उससे बातचीत करके उसका मामला सुलझा देगा। वह उसकी बातों में आ गई। उपरोक्त व्यक्ति उसके मोबाइल फोन पर कई बार बातचीत करता रहा। उसे उसके ससुराल चलने का कहकर अपने पास बुलाया और कार में बैठा लिया। गांव जाने की अपेक्षा उसने कार किसी ओर रास्ते पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

48 घंटों के भीतर पुलिस ने जुटाए तथ्य, केस किया रद

शनिवार देर शाम को डबवाली-कालांवाली रोड पर उसे उतारकर फरार हो गया। पुलिस ने किरण की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू करते हुए सिरसा में महिला अधिवक्ता के समक्ष बयान दर्ज करवाने के साथ पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच भी करवाई। रविवार देर रात को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके तथ्य जुटाने शुरू किए।

पुलिस को पता चला कि पंजाब के जिला मानसा के तहत आने वाले थाना सरदूलगढ़ में उपरोक्त महिला पर पहले से ही फिरौती मांगने का केस दर्ज है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने संबंधित व्यक्ति की मोबाइल लोकेशन भी जानी। संबंधित व्यक्ति उस दिन उपरोक्त क्षेत्र में आया ही नहीं। तथ्यों को आधार बनाते हुए पुलिस ने मामले को रद कर दिया।

महिला पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने तथ्य जुटाए हैं। जिस महिला ने केस दर्ज करवाया था, वह झूठा आरोप लगाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह में शामिल है। उस पर सरदूलगढ़ थाने में मामला दर्ज है। वह कई लोगों को अपना निशाना बना चुकी है। जिस पर रेप का आरोप लगाया जा रहा था, उसकी मोबाइल लोकेशन भी शहर थाना क्षेत्र की नहीं है। केस रद कर दिया गया है। पुलिस महिला को अदालत में पेश करेगी। झूठी शिकायत दर्ज करवाने के आरोप में महिला के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।
-अनिल कुंडू, प्रभारी शहर थाना डबवाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें