गुंडा नशे में धुत्त होकर शिकायतकर्ता के घर उसकी बेटी पर कातिलाना हमला करने के नीयत से घुस आया।
- फोटो : Demo pic
कॉलेज से आ रही बेटी को तंग करने वाले गुंडे की शिकायत पुलिस स्टेशन कालका में करना एक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी को महंगा पड़ा। गुस्साया गुंडा नशे में धुत्त होकर शिकायतकर्ता के घर उसकी बेटी पर कातिलाना हमला करने के नीयत से घुस आया।
विरोध जताया तो गुंडे ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी पर चाकू से वार कर दिए। साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर गुल सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। इससे पहले की गुंडा फरार होता लोगों ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई कर नजरबंद कर दिया।
बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हमले में लड़की के पिता को चोटें आई हैं। इस संबंध में पुलिस द्वारा आरोपी युवक लाभ सिंह निवासी मधाला के खिलाफ अवैध रूप से घर में प्रवेश करने, चाकू से जख्मी करने, लड़की से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के तहत धारा 452, 324, 354 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है।