एक ट्रक से चालक उतरा और अकेले देखकर महिला से अश्लील हरकतें करने लगा।
हिमाचल के बरोटीवाला में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करना मनचले को भारी पड़ा। गुस्साए लोगों ने मनचले की बुरी तरह से धुनाई कर डाली। पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिला बरोटीवाला से धार्मिक समारोह से वापस आ रही थी।
इसी दौरान उससे छेड़छाड़ की गई। पुलिस के मुताबिक शिवरात्रि का भंडारा खाकर लौट रही एक महिला को बरोटीवाला में ट्रक चालक ने पकड़ लिया। हरियाणा राज्य की यह महिला बरोटीवाला में सिलाई का कार्य करती है।
शाम को अपनी बहन और जीजा के साथ बरोटीवाला स्थित शिव मंदिर में भंडारा खाने गई थी। वापसी पर जैसे ही वह हिमाचल फाइवर कंपनी के पास पहुंची तो वहां खड़े एक ट्रक से चालक उतरा और अकेले देखकर उससे अश्लील हरकतें करने लगा।
महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर वहां से निकल रहे कुछ लोगों ने महिला को ट्रक चालक के चंगुल से छुड़ाया तथा चालक की अच्छी से धुनाई कर डाली। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि छानबीन शुरू कर दी है।