फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव मिलने से फैली सनसनी

Thu, 24 Jul 2014 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना जिला के गांव रायपुर सहोड़ां में वीरवार को एक मृतक व्यक्ति का शव मिला है। शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


अधेड़ मृतक की शिनाख्त भरत कुमार पुत्र मदन लाल चौधरी जाट पुलिस थाना बडवाल जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

एएसपी वीरेन्द्र ठाकुर ने इस बात की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक वीरवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो एक ढाबे के पास ही एक मृतक का शव पड़ा पाया गया।
विज्ञापन


उसके पास से मिले कागजात को देखने पर पता चला कि भरत कुमार स्थानीय गैस सिलेंडरों की गाड़ियों पर काम करता था। पुलिस को मिले मृतक के एक पॉलीथीन कैरीबैग में दवाईयों की पर्चियां मिली हैं।  
विज्ञापन


इससे यह पता चलता है कि मृतक मिरगी का मरीज था,और पिछले कई महीनों से गैस प्लांट के आस पास ही रह रहा था।

एएसपी वीरेंद्र ठाकुर के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें