फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी की ऐसी मौत कि कांप जाएगी रूह

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कुल्लू जिले में पति पत्नी की दर्दनाक मौत हुई। आंगू डोभी क्षेत्र में घर के साथ गुजर रही बिजली की मेन लाइन से घर में करेंट आने से पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम छह बजे हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आंगू डोभी निवासी महिपाल गौड़ (38) और उनकी पत्नी प्रेम लता गौड़ (28) घर की बालकनी में टहल रहे थे। उनके घर के समीप से बिजली के मेन लाइन गुजर रही है। शाम करीब छह बजे आए एक तेज हवा के झोंके से बिजली की मेन लाइन से घर की बालकनी में करेंट आ गया।
विज्ञापन

दोनों की मौके पर ही मौत

महिपाल गौड़ और प्रेम लता गौड़ इसकी चपेट में आ गए। करेंट लगने से बुरी तरह से झुलस गए जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया है। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।

लेकिन बुरी तरह झुलस जाने के कारण दोनों दम तोड़ चुके थे। उन्होंने कहा कि जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आई उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें