ऊना में मामला उजागर होने के बाद घुमारवीं पुलिस और प्रशासन हरकत में आया और फिर कड़ाई से जब मौलवी से पूछा गया तो वह एकाएक अपने बयान से पलट गया। कहा कि ये लोग घुमारवीं मस्जिद में नहीं आए थे। इससे पुलिस ने मौलवी और उनके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस को गुमराह करने का मामला दर्ज कर दिया गया है।
डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम की छानबीन करने के बाद पाया गया कि मौलवी और उसके दो सहयोगी पुलिस को गुमराह कर रहे हैं तथा झूठी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। दिल्ली की मरकज में शिरकत करने वाले लोग घुमारवीं में नहीं आए थे तथा वह सीधे ऊना ही चले गए हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की छानबीन कर रहे हैं।