फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईडी की कार्रवाई: 65 लाख का सेब लेकर फरार आढ़ती रोहड़ू में गिरफ्तार

Wed, 12 Jan 2022 09:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सीआईडी की एसआईटी के प्रभारी पुलिस अधीक्षक  वरिंद्र कालिया की अध्यक्षता वाली टीम ने आरोपी शशि महात्मा को रोहड़ू जाकर गिरफ्तार किया है। रोहडू़ में आरोपी का ठिकाना बताया जाता है। लंबे समय से सीआईडी उसे पकड़ने के लिए प्रयास कर रही थी। 
विज्ञापन
फरार आढ़ती गिरफ्तार (सांकेतिक) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने करीब 65 लाख रुपये का सेब खरीदकर फरार एक आढ़ती को रोहड़ू में जाकर पकड़ा है। यह कार्रवाई सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने की है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी आढ़ती को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी आढ़ती चेक बाउंस के आधा दर्जन मामलों में भी फंसा हुआ है।

विज्ञापन


 सीआईडी की एसआईटी के प्रभारी पुलिस अधीक्षक  वरिंद्र कालिया की अध्यक्षता वाली टीम ने आरोपी शशि महात्मा को रोहड़ू जाकर गिरफ्तार किया है। रोहडू़ में आरोपी का ठिकाना बताया जाता है। लंबे समय से सीआईडी उसे पकड़ने के लिए प्रयास कर रही थी। वह वर्ष 2019 से फरार था। कई बागवानों से ठगी करने के बाद उसके खिलाफ एसआईटी के पास मामला दर्ज था। इस ठगी में शामिल रहे कई अन्य लोगों के खिलाफ भी आगामी दिनों में कड़ी कार्रवाई संभावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें