फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर के पास हादसा, चंडीगढ़ से आई छात्रा की मौत

Thu, 17 Apr 2014 09:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला-कालका एनएच 22 पर धर्मपुर सीआरपीएफ के पास एक कार अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवती की मौत हो गई है। हादसे में तीन अन्य घायल हो गए है।
विज्ञापन


ये सभी चंडीगढ़ के एक स्कूल के स्टूडेंट बताए जा रहे हैं। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना वीरवार शाम करीब छह बजे हुई। सभी चंडीगढ़ से डगशाई घूमने आए थे। वापसी के वक्त यह हादसा हुआ।

छात्रा ने सोलन अस्पताल में तोड़ा दम

कार में सवार दोनों युवतियां हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इनमें से एक सोनम कुमारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह मूल रूप से किन्नौर जिले की बताई जा रही हैं जो चंडीगढ़ में पढ़ रही थीं।

धर्मपुर में प्राथमिक इलाज के बाद बाकी घायलों को सोलन के जोनल अस्पताल में रेफर किया गया है।

वहीं कार में सवार नवदीप 18 पुत्र नरेश कुमार निवासी मनसा देवी कांप्लेक्स हाउस नंबर 13 जीएच 21 सेक्टर और सुमित 20 पुत्र समुद्र सिंह निवासी जसियां पंचकूला को मामूली चोटें आई हैं। कार नवदीप चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें