फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में गिरी कार, शिक्षक और छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक टीचर और एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यहां बालीचौकी-थाची सड़क पर शुक्रवार दोपहर को पनाला के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में एक शिक्षक और दो छात्र सवार थे। हादसे में शिक्षक और छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं एक छात्र घायल हो गया। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। पुलिस ने बंजार अस्पताल में मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दो बजे पास थाची से बालीचौकी की तरफ आ रही यह कार एचपी 49-2156 पनाला कैंची के पास अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी।

छात्रों ने कंप्यूटर टीचर से ली थी लिफ्ट

हादसे में कार चालक ओम प्रकाश (35) निवासी डाहर बालीचौकी व जमा-दो का छात्र नेत्रपाल (18) पुत्र टोडरमल निवासी गांव मलारी बालीचौकी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घायल जमा-दो का छात्र हितेश कुमार(18) पुत्र रोशन लाल निवासी पंजाई को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालीचौकी पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार मृतक ओम प्रकाश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीचौकी में कंप्यूटर शिक्षक है। शुक्रवार को ओम दत्त कार में थाची से बालीचौकी की तरफ आ रहा था। थाची के पास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाची के जमा दो छात्र नेत्र पाल व हितेश्वर ने पंजाई तक जाने के लिए लिफ्ट ली। पनाला के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की बचाने की कोशिश

थाची पाठशाला के प्रवक्ता डॉ. आरआर ठाकुर ने बताया कि हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ। स्कूल के छात्र नेत्रपाल व हितेश्वर ने पेपर देने के बाद वापस घर जाने के लिए कार से लिफ्ट ली थी। पनाला के पास हादसा हो गया। हादसे का पता लगते ही वे मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल हितेश्वर को बालीचौकी पीएचसी पहुंचाया।

नायब तहसीलदार बालीचौकी दलीप कुमार घटना स्थल पर राहत कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी है। औट थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतकों का बंजार अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें