फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में प्राइवेट बस पलटी, 16 लोग जख्मी

Thu, 24 Apr 2014 03:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना के साथ लगते बनाला के पास वीरवार सुबह एक प्राइवेट बस डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में 16 लोग जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन


इनमें से कुछेक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार यह हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। यह प्राइवेट बस ऊना से नंगल की ओर जा रही थी। इसमें करीब 25 से 30 लोग सवार थे।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि बस का चालक काफी तेज रफ्तार से चला रहा था। जैसे ही बनाला के पास पहुंचा कि बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इससे बस सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फिलहाल ऊना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ऊना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें