फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में बस हादसा, दो की मौत, 8 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के साथ लगते धामी में हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस के खाई में गिर गई है। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को पीजीआई रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, अस्पताल लाते वक्त एक और घायल अछरू राम ने दम तोड़ दिया। अब तक कुल दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में पहुंचाया जहां इनका उपचार शुरू कर दिया गया है। हादसा कैसे हुआ, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी बस

पुलिस के अनुसार यह बस कठियाना शिमला वाया धामी रूट से चल रही थी। बस में 11 लोग सवार थे। बस जैसे ही धामी से थोड़ा आगे कठियाना के पास पहुंची कि अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

स्‍थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। बाद में सभी घायलों को 108 एंबुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों में अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में कुछेक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों में यशपाल (मदया, ओखरु), दीना नाथ (कंडक्टर), नोखू राम (मदया, ओखरु), रजनी (मदया, ओखरु), सुरेश कुमार (मदया, ओखरु), हीरू राम (मदया, ओखरु), योगेंद्र कुमार (केरु, ओखरु), यशोदा देवी (केरु, ओखरु), भूपेंद्र कुमार (मदया, ओखरु) शामिल हैं।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने दिए जांच के आदेश

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने धामी के पास हुए बस हादसे की विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी शिमला इसकी जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि जो बस हादसे का शिकार हुई है वह 2005 माडल की थी और 5 लाख किलोमीटर चली थी।

बस हाल ही में पासिंग के बाद आई थी। बाली ने कहा कि हादसे रोकने के लिए परिवहन विभाग और निगम पीडब्ल्यूडी के साथ मिलकर ब्लैक स्पाट्स की पहचान कर रहा है। इन्हें दूर करने के लिए सरकार हर संभव कोशिश करेगी।

परिवहन मंत्री ने कहा कि इससे पहले भी आई हादसों की रिपोर्ट पर विभाग और निगम जरूरी कदम उठाता है। हालांकि ऐसे रिपोर्ट्स के अध्ययन के आदेश दिए गए हैं, ताकि नई ट्रांसपोर्ट पालिसी में इन्हें शामिल किया जा सके। बाली ने दोहराया कि पालिसी 100 दिन के भीतर आने वाली है और इसमें सड़क हादसे कम करने के लिए पर्याप्त कदम होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें