फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के पास प्राइवेट बस पलटी, 36 लोग घायल

Wed, 17 Dec 2014 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार से शिमला आ रही निजी बस कंडा जेल के पास सड़क से पलट गई। हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ है। इस हादसे में चालक समेत 36 लोग घायल हो गए हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। पुलिस के अनुसार बस में कुल 39 लोग सवार थे।
विज्ञापन


इनमें से 36 घायलों को आईजीएमसी अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। कंडा जेल में बंद नौ कैदियों ने जेल वार्डन की निगरानी में घायलों को बस से बाहर निकाला। सभी की हालत खतरे से बाहर है। अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पुलिस के अनुसार कंडा जेल के समीप पहुंचते ही चालक बस से कंट्रोल खो बैठा और बस तीन पलटे खाने के बाद पेड़ में जा अटकी। बाद में जेल वार्डन और जेल के कैदियों ने सभी घायलों को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन


बाद में घायलों को गाड़ियों में अस्पतालों की ओर रवाना किया। इसी के बाद कैदी कंडा जेल लौट आए। उधर, एएसपी भजन देव नेगी ने कहा कि शुरूआती जांच में हादसा चालक की लापरवाही के कारण लगता है। मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें