राजधानी शिमला में संजौली के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप दो मकानों से चोर लाखों की नकदी और गहने ले उड़े। एक घर से करीब दस लाख की नकदी और गहने उड़ाए गए हैं। दूसरे घर से करीब चालीस हजार का सामान चोरी हुआ है। संजौली पुलिस चौकी जांच में जुट गई है। अभी तक पुलिस को चोरी का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
दोनों घटनाओं को दिन के समय अंजाम दिया गया। देव सदन के अजय शर्मा के घर में चोर बाथरूम से घुसे और अंदर रखे सोने के आभूषणों सहित नकदी पर हाथ साफ कर लिए। इसके साथ ही बने एक अन्य मकान आशा सदन में चोरों ने किचन की ग्रिल को खोल कर अंदर से चालीस हजार के गहने और नकदी उड़ाई।
अजय शर्मा ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी करीब चार बजे ट्यूशन पढ़ कर घर लौटी तो उसने घर का सामान बिखरा पाया। घर की सफाई के दौरान कमरे से सर्जिकल गलब्ज मिले हैं। जिससे यही लगता है कि शातिर चोरों ने पूरी सफाई से वारदात को अंजाम दिया है।